विज्ञान शिक्षण एक प्रक्रिया है जिसमें विद्यार्थियो को विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतो, अवधारणाओं और प्रक्रियाओं को सिखाया जाता है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और समस्या समाधान कौशल विकसित करना है।
* विज्ञान में अवलोकन का महत्त्व :
विज्ञान में अवलोकन का बहुत अधिक महत्व है। अवलोकन विज्ञान की प्रक्रिया का एक मूलभूत हिस्सा है, जिसमें हम विश्व के आसपास की घटनाओं, वस्तुओं और प्रक्रियाओं का निरीक्षण करते है और उनके बारे में डेटा एकत्र करते है। अवलोकन के महत्व को डेटा संग्रह, सिद्धांतों के निर्माण, समस्या समाधान, ज्ञान की वृद्धि, विज्ञान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना बन बिन्दुओं से समझा जा सकता है।
* विज्ञान क्या नहीं है:
यह समझना महत्वपूर्ण कि विज्ञान क्या नहीं है, ताकि हम विज्ञान की प्रक्रिया को सही तरीके से समझ सकें और इसका उपयोग करके विश्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। कुछ बातें है जैसे धार्मिक मान्यताएँ, अंधविश्वास, कल्पना, व्यक्तिगत, पूर्वाग्रह, अटकले, पौराणिक कथाएँ जो बताती है कि विज्ञान नहीं है।

0 Comments