सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न कक्षा 1 से 5


सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न कक्षा 1 से 5 के लिए 


 1. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है?

उत्तर: बाघ


2. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है?

उत्तर: मोर


3. भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है?

उत्तर: कमल


4. भारत का राष्ट्रीय फल कौन-सा है?

उत्तर: आम


5. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है?

उत्तर: हॉकी


6. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन-सा है?

उत्तर: बरगद


7. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन-सा है?

उत्तर: गंगा डॉलफिन


8. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात कितना होता है?

उत्तर: 3:2


9. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा?

उत्तर: रवीन्द्रनाथ टैगोर


10. भारत का राष्ट्रगीत कौन-सा है?

उत्तर: वंदे मातरम्


11. भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है?

उत्तर: बंकिमचंद्र चटर्जी


12. मछली किसकी सहायता से सांस लेती है?

उत्तर: गलफड़ों


13. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश


14. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है (क्षेत्रफल के अनुसार)?

उत्तर: राजस्थान


15. कौन-सा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है?

उत्तर: विटामिन C


16. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ?

उत्तर: चीन


17. पानी को ठंडा करने पर वह किस रूप में बदल जाता है?

उत्तर: बर्फ


18. सूरज से हमें कौन-कौन सी ऊर्जा प्राप्त होती हैं?

उत्तर: प्रकाश ऊर्जा और ऊष्मा ऊर्जा


19. दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत कौन-सा है?

उत्तर: माउंट एवरेस्ट


20. सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?

उत्तर: एशिया


21. ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है?

उत्तर: सरदार पटेल


22. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है?

उत्तर: बैसाखी


23. टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल


24. चंद्रमा पर सबसे पहले कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम क्या था?

उत्तर: नील आर्मस्ट्रांग


25. पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर: H₂O

Post a Comment

0 Comments