आरजीकर अस्पताल कोलकाता मर्डर के आरोपी  संजय रॉय की मां,बहन और सास ने उसका पूरा चिट्ठा खोल दिया.

कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय के परिवार ने बड़ा बयान दिया है. 

 संजय रॉय की मां ने उसका पूरा चिट्ठा खोल दिया. वहीं उसकी बहन ने अपने भाई के लिए फांसी की मांग की है.

कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर का आरोपी संजय रॉय पुलिस की गिरफ्त में है. सीबीआई उससे लगातार पूछताछ कर रही है और उसके जुर्म की सारी कड़ियां जोड़ने में जुटी है. इस बीच संजय रॉय के परिवार ने बड़ा बयान दिया है. संजय रॉय की मां ने उसका पूरा चिट्ठा खोल दिया. वहीं उसकी बहन ने भी अपने भाई के लिए फांसी की मांग की है.

संजय रॉय की मां ने कबूल किया उनके बेटे को शराब की लत थी. हालांकि वह बताती हैं कि उन्होंने संजय को रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना. वहीं संजय की चार शादियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें बस एक ही शादी के बारे में पता है. वह कहती हैं, ‘एक पत्नी का पता है, जो कैंसर से मर गई. उसके मरने के बाद (संजय) ज्यादा पीने लगा था.’

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संजय ने उन्हें बता रखा था कि वह पुलिस में है. दरअसल वह सिविक वॉलेंटियर था, जिसे वहां स्थानीय लोग सिविक पुलिस भी कहते हैं. वहीं घटना के दिन को लेकर सवाल पर संजय की मां कहती है कि ‘घटना को लेकर मुझे नहीं पता कि वह कहां था और क्या हुआ. जो किया, उसके किए पर अब क्या कहें, मैं एक मां हूं.’

वहीं संजय की बहन कहती हैं कि लेडी डॉक्टर के साथ जो हुआ गलत हुआ. इसके साथ ही वह दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करती हैं. वह कहती हैं, ‘मैं 17 साल से परिवार से दूर हूं. मां-भाई एक दो बार बाजार में दिख जाते थे. आसपास के लोगों से पता चला था कि उसने पुलिस जॉइन किया है. जो उसने किया ऐसा किसी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए. सरकार पुलिस जो सजा देगी मुझे मंजूर है. सजा तो मिलनी चाहिये ऐसे इंसान को.’

उधर आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने कबूलनामे में बताया है कि उसने पहले महिला डॉक्टर का गला घोंटा था और तब तक वो दबाए रखा, जब महिला डॉक्टर बेहोशी की हालात में नहीं पहुंच गई. इतना ही नहीं उसने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे पहले से ही पता था कि सेमिनार हॉल में डॉक्टर अकेली थी.

जून‍ियर डॉक्‍टर के दोस्‍तों, अस्‍पताल के अध‍िकार‍ियों और यहां तक क‍ि गार्ड तक से पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई मजबूत सुराग हाथ नहीं पता चला है. इस बीच कत्‍ल के आरोपी संजय रॉय की सास ने चौंकाने वाला खुलासा क‍िया. उसने बताया क‍ि संजय रॉय का व्‍यवहार कैसा है? क्‍या वो कत्‍ल कर सकता है या नहीं.

संजय रॉय की सास ने दुर्गा देवी ने कहा, उसके साथ मेरी बेटी की दूसरी शादी थी. हमें उसकी पहली शादी के बारे में पता था, लेकिन उसने बताया क‍ि तलाक हो चुका है. इसल‍िए हम शादी के ल‍िए राजी हो गए. मगर शादी के 6 महीने बाद ही वह मेरी बेटी को प्रताड़ि‍त करने लगा. उसे खूब मारता था. उसकी वजह से मेरी बेटी बीमार रहने लगी. उसकी पिटाई की वजह से मेरी बेटी का बच्‍चा नुकसान हो गया. शादी के 2 साल भी नहीं हुए थे क‍ि उसकी प‍िटाई की वजह से मेरी बेटी की मौत हो गई.

दुर्गा देवी ने कहा, उसकी पिटाई से डरकर हमने कालीघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेक‍िन पुल‍िस में उसका इतना दबदबा था क‍ि थाने वालों ने लौटा दिया. कहा, आगे से ऐसा करेगा तो हमें बताएं. वह हम पर धौंस जमाता था. कहता था क‍ि पुल‍िस में काम करता हूं. कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता. अब चाहे उसे फांसी दे दो. लेकिन एक बात तो तय है क‍ि संजय अकेला ये काम नहीं कर सकता है. उसमें इतनी ह‍िम्‍मत नहीं है. जहां ये गलत है, गलत बोलती हूं और जहां जैसा है वैसा बोलूंगी.

संजय रॉय की सास के इस बयान से इस बात का इशारा जरूर मिलता है क‍ि जूनियर डॉक्‍टर के कत्‍ल में सिर्फ वो शामिल नहीं है. लड़की के माता-पिता भी पहले ही कह चुके हैं क‍ि अस्‍पताल के कई और लोग इस घटना में शाम‍िल हो सकते हैं. जांच एजेंसियां भी इसके पीछे और लोगों के होने का अंदेशा जता रही हैं. उन्‍हें शक है क‍ि इसके पीछे कुछ बड़े लोग हो सकते हैं. सच्‍चाई छिपाई जा रही है.