सक्षमता परीक्षा के लिए 21 अगस्त 2024 का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर 



 प्रश्न:1 रद्द होने से पहले लेटरल एंट्री के लिए यूपीएससी के विज्ञापन में कौन से पद शामिल थे?

a) संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव

b) कैबिनेट मंत्री और सचिव

c) अवर सचिव और सहायक निदेशक

d) मुख्यमंत्री और राज्यपाल

उत्तर: a) संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव


प्रश्न:2 ICC महिला T20 विश्व कप 2024 को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात में क्यों स्थानांतरित किया गया?

a) वित्तीय मुद्दे

b) बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता

c) मौसम संबंधी चिंताएँ

d) बांग्लादेश में बुनियादी ढांचे की कमी

उत्तर: b) बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता


प्रश्न:3 चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त 2024 को क्या स्थापित किया?

a) एक राष्ट्रीय सलाहकार परिषद

b) एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स

c) एक सरकारी समिति

d) एक विशेष पुलिस बल

उत्तर: b) एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स


प्रश्न:4 -पेरिस पैरालंपिक्स2024 के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है?

(a) नीरज चोपड़ा

(b) देवेंद्र झाझरिया

(c) सुमित अंतिल

(d) मनीष नरवाल

उत्तर : (c) सुमित अंतिल


प्रश्न:-5 कौन सा देश पहले ई स्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा?

A) सऊदी अरब

B) ईरान

C) इस्राइल

सही उत्तर - A) सऊदी अरब


प्रश्न:-6 कौन सी कंपनी ने मंकीपॉक्स (Mpox) वैक्सीन बनाने का ऐलान किया है?

A) एस्ट्राजेनेका

B) सीरम इंस्टिट्यूट

C) बायोलॉजिकल ई लिमिटेड

सही उत्तर - B)सीरम इंस्टिट्यूट


प्रश्न:-7 अमेरिकी कोर्ट ने आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी खारिज करते हुए कहा है कि उसे भारत को सौंपा जा सकता है। राणा किस मामले में आरोपी है?

A) 26/11 मुंबई आतंकी हमला

B) 2019 पुलवामा हमला

(C)2001 संसद भवन हमला 

उत्तर:-A) 26/11 मुंबई आतंकी हमला


प्रश्न -8 दुनिया में सबसे बुजुर्ग महिला मारिया ब्रान्यास (Maria Branyas) का निधन हो गया। वह कितने साल की थी?

A) 114

B) 116

C) 117

सही उत्तर - C) 117


प्रश्न:9 किस राज्य ने कांस्टेबल, वन रक्षक के पद पर अग्निवीर के लिए 10% कोटे की घोषणा की है?

A) गुजरात

B) असम

C) हरियाणा

उत्तर- C)हरियाणा


प्रश्न:-10 प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय लोगों के आरक्षण को लेकर कौन सा राज्य विवादों में

 है?

A) तमिलनाडु

B) कर्नाटक

C) हरियाणा

उत्तर- B)कर्नाटक